बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म राधे का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी और सलमान खान सहित उनके फैंस काफी एक्साइटेड थे। लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से दुनिया थम सी गई। लॉकडाउन की वजह से फिल्मों की रिलीज भी प्रभावित हुई हैं।
ईद पर रिलीज होने वाली राधे अब हालात ठीक होने के बाद ही रिलीज होगी। इधर, रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक खुशखबरी है। सलमान खान की फिल्म राधे में बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस अपने डांस का जादू चलाएंगी। फिल्मफेयर की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म में पांच गाने होंगे जिनमें से दो गाने साजिद-वाजिद ने कंपोज किए हैं।
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की फिल्म Duvvada Jagannadham का गाने सीटी मार का भी हिंदी रीमेक लिया गया है, वहीं एक गाना हिमेश रेशमिया का होगा। इसी के साथ एक पांचवा गाना होगा जिसमें जैकलीन नजर आएंगी। बता दें कि सलमान खान और जैकलीन की दोस्ती अब किसी से छुपी नहीं है। दोनों सितारे बहुत अच्छे दोस्त हैं और कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं।
लॉकडाउन में सलमान संग फंसी जैकलीन
सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल वाले फार्महाउस में क्वारेंटाइन कर रहे हैं। वे लॉकडाउन से पहले ही वहां पहुंचे थे, जिसके बाद वे वहीं अटक गए। सलमान के साथ फार्महाउस में उनकी मम्मी और बहन अर्पिता खान भी थे, जो अब वापस घर लौट आए हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और वलूशा डिसूजा अभी वहीं हैं।
हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'तेरे बिना'
हाल ही में जैकलीन के साथ सलमान का नया गाना 'तेरे बिना' रिलीज हुआ था। इस गाने में सलमान और जैकलीन रोमांटिक अंदाज में नजर आए। 'तेरे बिना' एक रोमांटिक नंबर है, जिसे खुद सलमान ने गाया है। अजय भाटिया ने जहां इसका म्यूजिक कंपोज किया है, वहीं शब्बिर अहमद ने इसके खूबसूरत बोल लिखे हैं। किक फिल्म के बाद एक बार फिर सलमान और जैकलीन की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखी।