Thursday, June 4, 2020

Janhvi Kapoor Old Phone Gallery: जान्हवी कपूर को मिला अपना पुराना फोन, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फोटोज पोस्ट की हैं जो उनके पुराने में थीं। जान्हवी को हाल ही में अपना पुराना फोन मिला तो उन्होंने कुछ अनदेखी फोटोज और वीडियोज पोस्ट कीं।
जान्हवी ने पुराने फोन की गैलरी से जो भी फोटो और वीडियो शेयर की हैं वो काफी स्पेशल हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पिता बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी कपूर के साथ छुट्टियां बिताती दिख रही हैं। एक तस्वीर में वो फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ भी नजर आ रही हैं। तो वहीं वीडियोज में उन्हें डांस रिहर्सल करते देखा जा सकता है। जान्हवी ने जो वीडियो पोस्ट की उसमें वो माधुरी दीक्षित के मशहूर गाने 'ओ रे पिया' पर डांस करती दिख रही हैं। इसमें जान्हवी यलो लॉन्ग सूट पहनकर डांस करती दिख रही हैं और उनका यह वीडियो बेहतरीन है।

जान्हवी शेयर करती हैं थ्रोबैक फोटोज
मालूम हो कि जान्हवी अक्सर थ्रोबैक फोटोज पोस्ट करती हैं, जो कि उनके फैंस को भी काफी पसंद आती हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने पेरेंट्स की 24वीं एनिवर्सरी पर उनकी एक खास फोटो पोस्ट की थी। इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी बचपन की एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें वो अपनी मां और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की गोद में हैं।

वर्कफ्रंट
मालूम हो कि जान्हवी ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें वो एक्टर ईशान खट्टर के अपोजिट नजर आईं थीं। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक थी। अब जल्द ही जान्हवी वो फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आएंगी। इसके अलावा जान्हवी राजकुमार राव के साथ फिल्म रूही अफ्जा में दिखेंगी। साथ ही वो कार्तिक आर्यन संग दोस्ताना 2 में काम करेंगी।