नेहा और उनके भाई – बहन का बचपन काफ़ी तकलीफों में बिता। नेहा 3 भाई बहन है। उनके भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू कक्कड़ भी आज देश के सुपरस्टार सिंगर्स है। उनके पिता ऋषिकेश के एक कॉलेज के बाहर समोसा बेचा करते थे वहीं उनकी मां एक साधारण गृहणी थीं। कक्कड़ परिवार को बेहद गरीबी का सामना करना पड़ा लेकिन स्टेज पर भजन गा के नेहा ने काफी कम उम्र में परिवार की ज़िम्मेदारी उठाई।

टोनी, नेहा और सोनू तीनों ही दिल्ली के संगीत समारोह में भजन के गाने गाया करते थे। उन्होंने अपने जीवन काल में काफी संघर्ष किया और यही संघर्ष उनके जीवन का आधार बन गया। नेहा के बॉलीवुड में आते ही इन्होंने सारे देश को अपना दीवाना बना दिया। हर स्ट्रगलर की तरह नेहा भी समय के आगे झुक गई परन्तु उनके किस्मत में कुछ और ही लिखा था। नेहा को पहचान मिली और वो सुपरहिट हो गई।
लगातार सुपरहिट गाने दे के नेहा बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार सिंगर बन गई। उनके सफलता से टोनी और सोनू को भी बॉलीवुड में मौका मिला लेकिन समय का सामना इन्हे भी करना पड़ा। टोनी ने अपने म्यूज़िक एल्बम बनाई और युवाओं को बेहद पसंद आई वहीं सोनू भी अपनी सुरीली आवाज़ से बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर्स को अपनी आवाज़ से अपने तरफ खींच लाई और देश में धूम मचाया। भले ही कक्कड़ परिवार की शुरुआत अच्छी ना रही हो लेकिन इनकी वर्तमान बेहद सुनहरा और सफलतापूर्ण है।