कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर संग काम करने के संकेत दे दिए हैं। कपिल ने कहा कि सुनील ग्रोवर के साथ काम करने में बड़ा मजा आएगा। बता दें कि फैंस इस जोड़ी को स्क्रीन पर बेहद पसंद करते हैं। दोनों की जुगलबंदी है भी कुछ ऐसी कि जब जब ये साथ आते हैं तो पेट में दर्द कर देते हैं। हालांकि दोनों के बीच कुछ तल्खियां हैं जिसकी वजह से दोनों अलग हो गए।

बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी कॉमेडी जगत की सबसे पॉपुलर जोड़ी रही है। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे के साथ काम किया है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा से अलग हो गए। हालांकि अब एक बार फिर दोनों के साथ आने की संभावना बनती दिख रही है और वह भी इसलिए कि अब दोनों सितारे एक दूसरे के बारे में बात कर रहे हैं। वरना एक समय था कि दोनों को एक दूसरे के बारे में बात करना भी पसंद नहीं था।
Had so much fun @KapilKumria bhaaji .. thank you so much for such a wonderful evening.. bro @KapilSharmaK9 and @WhoSunilGrover God bless you both.. twitter.com/KapilKumria/st…
75 people are talking about this
बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कपिल शर्मा ने इस बात के संकेत दिए कि भविष्य में सुनील ग्रोवर औश्र उनके साथ काम करने के संजोग बन सकते हैं। कपिल ने कहा कि वह सुनील के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पाजी से मुलाकात होती रहती है, छोटी छोटी चीजें जो होती हैं उनसे रिश्ते तो खत्म नहीं होते। मैंने सुनील पाजी से बहुत सी चीजें सीखी हैं और अगर कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिलता है तो काम करेंगे। उनके साथ काम करने में बड़ा मजा आएगा।
जब स्टेज पर मिले थे गले
कुछ वक्त पहले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) का वीडियो सिंगर मीका सिंह ने साझा किया था। इस कार्यक्रम में मीका सिंह भी मंच पर मौजूद थे। वीडियो में मीका सिंह और कपिल शर्मा सदाबहार गाने 'ऐ मेरी जोहरा जबी' गा रहे हैं तो पास में ही खड़े सुनील ग्रोवर मस्ती कर रहे हैं। इसके बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक दूसरे को गले लगाते हैं।