इतालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) का प्यार किसी से छिपा नहीं है। काफी समय से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लॉकडाउन का वक़्त भी दोनों एक दूसरे के साथ गुजार रहे हैं। फैंस द्वारा जॉर्जिया से कई बार अरबाज के साथ शादी को लेकर सवाल पूछे जा चुके हैं। वहीं अब एक इंटरव्यू में जॉर्जिया ने अरबाज के साथ शादी को लेकर खुलकर बातचीत की हैं।
जॉर्जिया ने अरबाज के साथ शादी की अटकलों पर कहा कि, 'लोग अपने इच्छा के अनुसार कुछ भी सोच सकते हैं'। मैं स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि' जब भी मैं शादी करुँगी, इसकी जानकारी हर किसी के साथ साझा कर दूंगी। फ़िलहाल लोग कुछ भी सोच सकते हैं, मैं किसीके दिमाग के बारे में नहीं जानती।

वहीं जॉर्जिया ने बीएफ अरबाज को एक अच्छा इंसान बताया। उन्होंने अरबाज खान के बारे में कहा कि, 'अगर आप के दिमाग में कुछ चल रहा है तो, उस बात को शेयर करने के लिए अरबाज एक दम सही व्यक्ति हैं। वें हमेशा मजाक -मस्ती के मूड में रहते हैं। वहीं उन्होंने अरबाज के साथ भविष्य में शादी की बात को ख़ारिज नहीं किया। उन्होंने कहा कि' हां जीवन में हो सकती है, किसे पता है ?
बता दें कि, अरबाज और जॉर्जिया ने अपने रिलेशनशिप को कभी किसीसे छिपाया नहीं। मलाइका से तलाक के बाद अरबाज खान के जिंदगी में जॉर्जिया की एंट्री हुईं। वहीं अरबाज के बेटे को भी जॉर्जिया काफी पसंद हैं।