Thursday, June 4, 2020

लॉकडाउन : उड़ गई है 'आइटम गर्ल' की रातों की नींद, वीडियो देखें और जानें माजरा

कोरोनावायरस का संक्रमण भारत में तेजी से फैलता जा रहा है। सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे में फिल्‍मी सितारे लगातार घर में कैद रहने से ऊबते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्‍ट्रेस और आइटम गर्ल नोरा फतेही ने भी एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। जिसमें वह अपनी नींद ना आने की समस्या से कैसे जूझ रही हैं, इसके बारे में बताती हुईं नजर आ रही हैं।

नोरा फतेही (Nora Fatehi) द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में आप वह अपनी नींद ना आने की बीमारी को बेहद मजेदार अंदाज में फैंस से बताती हुईं नजर आ रही हैं। अपने इस वीडियो को फैंस के साथ शेयर करते हुए उन्‍होंने लिखा, "जब भी मैं सोने की कोशिश करती हूं तो अनिद्रा का रोग मुझे घेर लेता है। लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है? क्या कोई और कारण हो सकता है?" नोरा के इस वीडियो को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है।

नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'भारत' और वरुण धवन की फिल्‍म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आईं थी।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्‍द अजय देवगन की अपकमिंग फिल्‍म 'भुज द प्राइड' में अहम भूमिका में हैं। फिलहाल, लॉकडाउन के चलते उनकी इस फिल्म की शूटिंग रुकी हुई है।