Thursday, June 4, 2020

इस एक्ट्रेस ने जब देखा रानी मुखर्जी और बिग बी का चुम्मा, अपना 'नो लिपलॉक रूल' तोल ड़ाला

टॉलीवूड अभिनेत्री काजल अग्रवाल(Kajal Aggarwal) ने बॉलीवुड(Bollywood) में आने से पहले तय किया था कि वें फिल्मों में कभी 'इंटिमेट सीन' नहीं करेंगी। कुछ समय के लिए काजल अग्रवाल ने इस नियम का सही से पालन भी किया। पर अब काजल अग्रवाल ने अपनी 'अपकमिंग फिल्म' में अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ 'लिपलॉक(lip lock) सीन' किया हैं। वहीं काजल अग्रवाल ने इस सीन के लिए तैयार होने के पीछे का कारण भी बताया हैं।
काजल ने बताया कि, वें कभी भी बड़े पर्दें पर 'इंटिमेट सीन' नहीं करना चाहती थी। पर अमिताभ और रानी मुखर्जी की 'ब्लैक फिल्म' देखने के बाद उनकी सोच बदल गई। इस फिल्म में अमिताभ और रानी शारीरिक रूप से असक्षम होने के कारण एक दूसरे की मदद करते हैं।
एक वृद्ध व्यक्ति किसी जवान लड़की को किस करें तो, इसे लोग सही नहीं समझते। पर ऐसा कोई सहारा दे रहा इंसान करता है तो, यह एहसास कुछ अलग होता है। उस दौरान ऐसे सीन को आप फिल्म के रूप में नहीं देख रहे होते बल्कि इसके पीछे की आप ससंवेदनाओं को महसूस करते हैं।
एक इंटरव्यू में काजल ने किस करने वाले सीन के लिए रेडी होने के कारण को भी बताया था। जब मैं 'दो लफ्जों' की कहानी कर रही थी, तब मैंने यही सोचा। उस समय ऐसा सीन स्क्रिप्ट की मांग थी और ऐसा ना करना फिल्म के लिए बेहतर नहीं होता। एक दिव्यांग लड़की अपने एहसास को कैसे प्रर्दर्शित कर सकती हैं। मुझे लगा यही सही है और काफी सोच -समझकर मैंने ये सीन करने का फैसला लिया।
बता दें कि, अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने ऐसे सीन्स की वजह से कई फिल्मों को गँवा दिया था। यह बात खुद काजल ने एक इंटरव्यू में कहीं थी।