Thursday, June 4, 2020

सैफ ने जब बताया- बीवी में होनी चाहिए ये 3 खूबियां.. इसीलिए अमृता सिंह से हुआ तलाक !

अपने समय के सबसे रोमांटिक कपल्‍स में से एक सैफ अली खान और अमृता सिंह अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। सैफ अली खान एक्‍ट्रेस अमृता सिंह के प्‍यार में इतने डूबे थे कि घरवालों की नामंजूरी के बाद भी उन्‍होंने खुद से 13 साल बड़ी एक्‍ट्रेस से गुपचुप शादी कर ली थी। हालांकि, बाद में दोनों का तलाक हो गया था। लेकिन आज भी दोनों की पर्सनल लाइफ के किस्से सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक पुराना किस्सा फिर सामने आया है।
सैफ और अमृता का रिश्ता खत्म हुए करीब 16 साल हो चुके हैं। इसके बाद सैफ ने 2012 में करीना कपूर से शादी की थी। ऐसे में सैफ अली खान का एक पुराना इंटरव्‍यू में एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है, जिसमें उन्होंने बताया था कि जिनसे आप शादी करने जा रहे हैं उनमें कौन सी खूबियां हों।
सैफ ने इस इंटरव्यू में यह स्वीकार किया था कि बेहतर होता कि किसी हॉट लड़की से शादी होती। इतना ही नहीं एक्‍टर ने सभी को खुद से कम उम्र की लड़की से शादी करने की सलाह दी थी। साथ ही कहा था कि 'आप उनसे शादी करें जिनमें ये तीनों चीजें जरूर हों। मतलब जो मजाकिया हों, खूबसूरत और नॉन जजमेंटल हों।'
अब सवाल ये कि क्या सैफ अली खान की अमृता सिंह से शादी टूटने की यही वजहें रही होंगी?
बता दें, सैफ फिलहाल अपनी पत्‍नी करीना कपूर के साथ घर पर आइसोलेशन पर हैं। करीना से सैफ को एक बेटा तैमूर है और अपनी हैप्पी फैमिली लाइफ को भरपूर एंज्‍वाय कर रहे हैं।