Friday, June 5, 2020

यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थी इस दिग्गज खिलाड़ी की पत्नी, बिजनेसमैन ने फैंस के सामने...

जिस तरह भारत में सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली का नाम दिग्गज खिलाड़ियों में शूमार होता है ठीक वैसे ही पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) का नाम बड़ी इज्जत से लिया जाता था. बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक शाकिब अल हसन ने गेंद, बल्ले और फील्डिंग तीनों ही मोर्चों पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया है. शाकिब अल हसन अपने देश में काफी पॉपुलर हैं, वैसे आपको बता दें उनकी पत्नी उम्मी अहमद शिशिर भी बांग्लादेश में काफी प्रचलित हैं. उम्मी (Umme Ahmed Shishir) अपनी खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन 2014 में शाकिब की पत्नी के साथ स्टेडियम में कुछ ऐसा हो गया था जिसके बादे में कल्पना करना भी मुश्किल है. शाकिब पत्नी का हुआ था यौन उत्पीड़न
साल 2014 में बांग्लादेश और भारत के बीच मीरपुर में मैच चल रहा था. शाकिब अल हसन की पत्नी उम्मी अहमद शिशिर भी स्टेडियम में थीं लेकिन उनके साथ एक बिजनेसमैन ने बदतमीजी की. शाकिब अल हसन जब मैच खेल रहे थे तो उस दौरान कथित तौर पर उस बिजनेस मैन ने उनकी पत्नी (Umme Ahmed Shishir) का यौन उत्पीड़न किया था. जैसे ही इस बात की भनक शाकिब को लगी, वो सुरक्षा स्टाफ के साथ गैलरी में पहुंचे और उन्होंने आरोपी बिजनेसमैन की पिटाई कर दी. इसके बाद उस बिजनेसमैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

शाकिब-उम्मी की हुई थी लव मैरिजबता दें शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) और उम्मी अहमद शिशिर (Umme Ahmed Shishir) ने लव मैरिज की थी. दोनों को इंग्लैंड में प्यार हो गया था. उम्मी अहमद अमेरिका की रहने वाली हैं. जब वो 10 साल की थीं तो उनका परिवार अमेरिका बस गया था. शाकिब जब काउंटी क्रिकेट खेलने इंग्लैंड गए थे तो उस दौरान उम्मी वहां छुट्टियां मनाने पहुंचीं थी. दोनों एक ही होटल में ठहरे थे और इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और प्यार हो गया. आज दोनों के दो बच्चे हैं.



चूंकि उम्मी अहमद शिशिर की परवरिश अमेरिका में हुई है तो उनका रहन-सहन वैसा ही है. वो बेहद ही बिंदास और खुले विचारों की हैं. उन्हें पार्टी का शौकीन माना जाता है. बता दें उम्मी खुद एक इंजीनियर हैं. इसके अलावा वो मॉडलिंग भी करती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज के खूब चर्चे होते रहते हैं.