Friday, June 5, 2020

मैदान पर क्रिकेट नहीं, हवा में प्लेन देखकर आपस में भिड़ गए थे पाकिस्तान-अफगानिस्तान के फैंस

क्रिकेट के मैदान पर फैंस अपनी टीम को जीतते हुए देखने के लिए काफी उत्साहित होते हैं. खासकर जब बात वर्ल्ड कप की हो. इंग्लैंड (England) में पिछले साल हुए वर्ल्ड कप में फैंस के इसी जोश ने लड़ाई का रूप ले लिया और स्टेडियम का अखाड़ा बना दिया. पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच हुए मैच में फैंस की लड़ाई से खिलाड़ी से लेकर स्टेडियम के बाहर खड़े गार्ड तक प्रभावित हुए.

पिछले साल इंग्लैंड में हुए क्रिकेट वर्ल्ड के दौरान अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लीग मैच खेला जा रहा था . कुर्सी मैच के दौरान अफगानिस्तान (Afghanistan) का एक फैन गलती से उम्रदराज पाकिस्तानी फैन के साथ टकरा गए. इसके बाद उस स्टैंड में मौजूद पाकिस्तानी फैंस ने उसे पीटना शुरू कर दिया.

मैच के दौरान बलूचिस्तान के लिए लगे थे नारेवहीं मैच के दौरान एक विमान भी स्‍टेडियम के ऊपर से गुजरा जिसमें बलूचिस्‍तान को लेकर राजनीतिक मैसेज लिखा हुआ था. बलूचिस्तान पाकिस्तान का अशांत राज्य है और यहां के बलोच सेना के विरुद्ध गुरिल्ला लड़ाई लड़ रहे हैं. यही नहीं अफगानिस्तान (Afghanistan) समेत दुनिया के दूसरे देशों में रहने वाले बलोच पाकिस्तान (Pakistan) के बलोचों का समर्थन करते हैं.खिलाड़ियों के साथ हुई थी मार-पीटइसके बाद पाकिस्तान जैसे ही मैच जीता स्टैंड से निकलकर फैंस पिच पर दौड़ पड़े. अफगानी समर्थक मैच में जीत हासिल करने वाली पाकिस्तानी बल्लेबाजों के साथ मारपीट करते भी दिखे. इस घटना से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि आईसीसी के सुरक्षा गार्ड ने समर्थक को घेर रखा है. सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की. हालांकि, इस समय तक प्रशंसकों और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की हो चुकी थी. ग्राउंड में जो हुआ वो हुआ इसी दौरान स्टेडियम में भी समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए, बोतलें फेंकी गई, कुर्सियां भी फेंकी गईं, जमकर मुक्‍के भी बरसाए.


इस मैच के कुछ दिन पहले पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के बीच काफी बयानबाजी हुई थी. अफगानिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ असदुल्‍लाह खान ने पाकिस्‍तान को मदद की पेशकश कर दी थी. उन्‍होंने पाक के भारत से हारने के बाद कहा था कि अगर पाकिस्‍तान को खेल में किसी भी तरह की मदद चाहिए तो वे तैयार हैं.

पाकिस्तान ने तीन विकेट से जीता था मैचअफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 227 रन ही बना पाई थी. अफगानिस्तान की तरफ से नजीबुल्लाह जारदान और असगर अफगान ने सबसे ज्यादा 42-42 रनों की पारी खेली. असगर अफगान (Asgar Afghan) ने 35 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के भी लगाए थे. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 228 रनों का लक्ष्य दिया था. पाकिस्तान (Pakistan) ने काफी संघर्ष के बाद यह लक्ष्य 49.3 ओवरों में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया. पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन इमाद वसीम ने बनाए जिन्होंने 49 रन बनाए थे जो अंत तक नॉट रहे.