आज से करीब 20 साल पहले क्रिकेट जगत उस समय भूचाल आ गया था, जब हैंसी क्रोन्ये जैसा बड़ा नाम फिक्सिंग के मामले में सामने आया. उन्होंने सट्टेबाजों को जानकारी देने और मैच फिक्सिंग की बात भी कबूल कर ली थी. उस समय कई और भी नाम सामने आए और इससे पूरा क्रिकेट जगत हिल गया था. मगर खेल जगत को उस समय और भी बड़ा झटका लगा, जब इस मामले के दो साल बाद ही एक विमान हादसे में 32 साल के हैंसी क्रोन्ये ने दुनिया को अलविदा कह दिया. आज से ठीक 18 साल पहले यानी 1 जून 2002 को ही साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था.
दूसरी पारी की शुरुआत करना चाहते थे क्रोनी
क्रिकेट में बदनामी मिलने के बाद क्रोन्ये ने बिजनेस में खुद को आजमाया. उन्होंने बिजनेस लीडरशिप में मास्टर डिग्री हासिल की और वह दूसरी पारी की शुरुआत करने की तैयारी कर ही रहे थे कि 2002 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. क्रोन्ये ने साउथ अफ्रीका की तरफ से 68 टेस्ट और 188 वनडे मैच खेले. उन्होंने 53 टेस्ट मैचों में साउथ अफ्रीका की कप्तानी की. क्रिकेट की दुनिया में क्रोन्ये का नाम काफी बड़ा था, साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के एमडी अली बेचर को भी क्रोन्ये की ईनामदारी पर पूरा भरोसा था, मगर आरोप लगने के चार दिन बाद क्रोन्ये ने सुबह 3 बजे फोन करके उन्हें कहा कि वो पूरी तरह ईमानदार नहीं थे.
एक दशक पहले ही देख ली थी मौतकुछ साल पहले बीसीसी को दिए इंटरव्यू में क्रोन्ये के बड़े भाई फ्रांस ने खुलासा किया था कि क्रोन्ये ने अपनी मौत एक दशक पहले ही देख ली थी. क्रोन्ये ने एक बार कहा था कि हम लोग क्रिकेट के लिए काफी सफर करते हैं. कभी बस से तो कभी विमान से. अब लगता है कि मेरी मौत एक प्लेन क्रैश में होगी.