Thursday, June 4, 2020

इस अभिनेत्री ने कभी सलमान खान के साथ दी थीं सुपरहिट फिल्में , अब दिखती हैं ऐसी पहचानना हो जाएगा मुश्किल

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रंभा का जन्मदिन पांच जून को होता है। साल 1976 में पैदा हुईं रंभा फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं। जन्मदिन के मौके पर हम आपको रंभा से जुड़ी खास बातें और वह अब तक कितना बदल गई हैं इस बारे में बताएंगे। रंभा ने अपने अभिनय का शुरुआत साउथ सिनेमा की थी। उनकी पहली फिल्म का नाम 'आ ओकट्टी अडक्कु' था। यह फिल्म साल 1992 में आई थी।
रंभा

फिल्म 'आ ओकट्टी अडक्कु' के बाद रंभा अन्य साउथ की फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने बॉलीवुड में कदम साल 1995 में रखा है। रंभा ने फिल्म 'जल्लाद' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद रंभा बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों के साथ काम किया। इनमें सलमान खान से लेकर गोविंदा तक का नाम शामिल है।


रंभा सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'जुड़वां' और 'बंधन' में नजर आईं रही। इसके बाद उन्होंने 'सजना', 'मैं तेरे प्यार में पागल', 'क्रोध', 'बेटी नंबर 1', 'घरवाली बाहरवाली', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' जैसी कई फिल्में कीं। रंभा की आखिरी बॉलीवुड 'दुकान-पिला हाउस' थी। इस फिल्म के बाद रंभा ने हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि वह मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी जैसी भाषाओं में फिल्में करती रहीं।


Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share