Friday, June 5, 2020

केकेआर में चीयरलीडर थीं मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां, मैदान पर गेंदबाजी कराते समय ऐसे टकराई थीं शमी की हसीना से निगाहें

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का मामला अभी भी शांत होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. मोहम्मद शमी इन दिनों अस्पताल में एडमिट है क्योंकि बीते दिनों वह एक बुरे कार हादसे में शमी बाल-बाल बचते हुए नजर आए थे.

अस्पताल में भर्ती मोहम्मद शमी से उनकी पत्नी हसीन जहां और उनकी बेटी दोनों की मुलाक़ात हुई. पहले तो मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी से मिलने के लिए इंकार कर दिया था लेकिन बाद में बेटी का मोह शमी को अपनी पत्नी से मिलने के लिए मजबूर कर देता है. Mohammed shami wife Hasin jahan



लेकिन समस्या यह है कि हसीन जहां इस मामले को बिल्कुल भी खत्म करती हुई नजर नहीं आ रही हैं. अस्पताल से बाहर आकर एक बार फिर से हसीन जहां मीडिया में आई और उन्होंने मोहम्मद शमी को लेकर फिर से आरोपों का दौर शुरू कर दिया.



एक बार को ऐसा लग रहा था कि शायद मोहम्मद शमी के साथ हुए इस हादसे के बाद हसीन जहां का दिल पिघल जाएगा और वह अपने पति को माफ कर देंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं. मोहम्मद शमी जैसे कि आज अपनी मोहब्बत के लिए बताते हुए नजर आ रहे हैं.



मोहम्मद शमी की पत्नी हसीना जहां, बचपन से ही मॉडल बनना चाहती थी. उनके ऊपर मॉडलिंग का क्रेज ऐसा छाया हुआ था कि एक बार को अपने माता-पिता से भी बगावत करती हुई नजर आई थी. छोटी उम्र से ही हसीन जहां मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आई.

उनकी पहली शादी हुई और उसके बाद जैसे कि उनका मॉडलिंग का सपना खत्म होता हुआ नजर आ रहा था. लेकिन आईपीएल के अंदर साल 2012 में हसीन जहां कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयरलीडर्स हुआ करती थी. इसी दौरान आईपीएल में मोहम्मद शमी कि उनसे मुलाकात हुई और मोहम्मद शमी उनको पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठे थे. दोनों के बीच 2 साल तक अफेयर चला और साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली थी.

आज अपनी इसी मोहब्बत के चलते मोहम्मद शमी मुश्किलों में नजर आ रहे हैं. मोहम्मद शमी लगातार खुद को बेगुनाह बताते हुए कैमरे पर नजर आते हैं लेकिन वहीं पर उनकी पत्नी हसीन का शमी के लिए कुछ और ही कहना है. लेकिन शमी खुद सोच रहे होंगे कि चीयरलीडर्स से उनकी मोहब्बत आज उनको किस मोड़ पर ले आई है. शमी गेंदबाजी कराते समय ही जैसे चीयरलीडर्स के प्यार में पड़कर पागल हो गये थे.