बॉलीवुड की विवादित अभिनेत्री कंगना रनौत(kangana ranaut) अपनी अदाकारी से ज़्यादा अपने बेबाक़ बयानों से चर्चा में बनी रहती हैं। अब कंगना ने अपने पहले किस का अनुभव बताया है। साथ ही उन्होंने ऋतिक रोशन को लेकर भी फिर एक बार चौंकाने वाला बयान दिया है। आइए जानते हैं विस्तार से।

दरअसल, मीडिया की एक खबर के मुताबिक कंगना ने एक युथ फेस्ट में अपने पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले हैं। जिनमें पहले किस, रिलेशनशिप, क्रश और ऋतिक रोशन कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़े सवाल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि, 'मैंने पहले किस करने की प्रैक्टिस अपने हाथ पर की थी। लोगों के लिए पहला किस मैजिकल होता था, पर मेरे लिए तो बिलकुल भी नहीं था। मेरा पहला किस अजीब था और मेरे लिए तो पहला किस का अनुभव बहुत गन्दा था। मैं फ्रिज हो गई थी और हिल नहीं पा रही थी। तब उस लड़के ने मुझे बोला था थोड़ा मुंह हिलाओ।