Thursday, June 4, 2020

छह छक्के और 'चपाती शॉट' से ऐसे हुए थे मशहूर रवि शास्त्री

टीम इंडिया के हेड कोच और पूर्व क्रिकेटर रह चुके रवि शास्त्री अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। रवि शास्त्री का जन्म 27 मई 1962 को मुंबई में हुआ था। रवि शास्त्री टीम इंडिया के हेड कोच हैं। रवि शास्त्री अपने मस्तमौला व्यवहार और धाकड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे हैं। इसके अलावा वो स्पिन गेंदबाजी भी करते थे।
happy birthday Ravi shastri 6 sixes and chapati Shot know unknown ...
जब जीती थी ऑडी कार
शास्त्री ने 1985 में ऑस्ट्रेलिया में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट में 'चैंपियंस ऑफ चैंपियंस' का खिताब जीता था। इस खिताब के साथ उन्हें ऑडी कार भी प्राइज में मिली थी। उस समय शास्त्री को ऑडी 100 सिडान कार मिली थी। शास्त्री ने इस टूर्नामेंट में पांच मैचों में 182 रन बनाए थे और आठ विकेट भी लिए थे।

'चपाती शॉट' और छह गेंद पर छह छक्के
इसके अलावा शास्त्री को उनके खास 'चपाती शॉट' के लिए भी जाना जाता है। शास्त्री ने पैड पर आई गेंद को फ्लिक करना शुरू किया था, जो चपाती शॉट के नाम से मशहूर हो गया। वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स के बाद शास्त्री दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने थे, जिसने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में छह गेंद पर छह छक्के जड़े थे। रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ उन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए यह कारनामा किया था।

इंटरनेशनल करियर
भारत के लिए रवि शास्त्री ने 80 टेस्ट मैच और 150 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 80 टेस्ट में 35.79 की औसत से 3830 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 11 सेंचुरी, एक डबल सेंचुरी और 15 पचासे जड़े। शास्त्री ने टेस्ट में कुल 151 विकेट भी लिए हैं। वहीं वनडे की बात करें तो शास्त्री ने 150 वनडे मैचों में 29.05 की औसत से 3108 रन बनाए हैं, जिसमें 4 सेंचुरी और 18 पचासा शामिल हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 129 विकेट झटके हैं।